फोटो नंबर-05ग्रामीणों को नशे के प्रति जागरूक करती पुलिस अधिकारी। स्रोत: प्रवक्ता
नांगल चौधरी। गांव बिहारीपुर और मौसमपुर में शनिवार को आयोजित जागरूकता में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने बताया कि जो लोग नशे की लत छोड़कर सामान्य जीवन में लौटना चाहते हैं, पुलिस उनकी हरसंभव सहायता करेगी। इस अवसर पर गांव बिहारीपुर के सरपंच प्रतिनिधि, मौसमपुर के सरपंच बालकिशन सहित अनेक व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद