फोटो 20एनएसएस शिविर के दौरान मौजूद छात्र व स्टाफ सदस्य।स्रोत संस्था
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीरपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर चल रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाचार्य व प्रमुख समाजसेवी मदन-गोपाल यादव रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को स्वच्छता पर्यावरण सरंक्षण और निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य सतपाल यादव ने की। मंच संचालन सुदेश यादव प्रवक्ता ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र, रजनी यादव, सुरेश शर्मा, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद