फोटो नंबर-16एनएसएस शिविर के समापन पर छात्राओं को पुरस्कृत करती अतिथि सुमन यादव। स्रोत-संस
नारनौल। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव की पत्नी सुमन यादव रहीं। सुमन यादव ने छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण, कन्या भ्रूणहत्या, पौधरोपण, सड़क सुरक्षा एवं नशे के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जिला डार्क जोन में आता है। इसलिए जल को बचाना बहुत जरूरी है। जल है तो कल है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपने आसपास साफ सफाई रखें। क्योंकि जहां साफ सफाई होगी वहां देवता वास करते हैं। जहां साफ सफाई नहीं होगी वहां विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती हैं। उन्होंने पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। अगर पौधे होंगे तो कल को हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। संवाद
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।