कनीना। 28 जुलाई को कनीना मंडी में आयोजित मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर जिला एसपी विक्रांत भूषण, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, खुफिया विभाग डीआई इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। वहीं सीएमओ रमेश चंद आर्य भी कनीना उप नागरिक अस्पताल पहुंचे और उप नागरिक अस्पताल में एक कमरा व सदर थाने में भी एक कमरे में सेफ हाउस बनवाया।
स्वास्थ्य संबंधित सभी दवाएं, ऑक्सीजन मशीन, इसीजी मशीन लगवा दी है। इस दौरान सीएम सिक्योरिटी एसपी राजकुमार, एसडीएम सुरेंद्र सिंह डीएसपी जमाल मोहम्मद, डीएसपी रणवीर सिंह, डीएसपी जितेंद्र, एसएचओ सिटी थाना प्रभारी कमल राणा, सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, डीआई विश्वजीत, डीएसपी दिनेश सीआईडी अन्य अधिकारी मौजूद रहे।