फोटो 1गुवानी गांव में खजूर के बाग का निरीक्षण करते उद्यान विभाग के अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार।
नारनौल। वीरवार को खंड सिहमा के गांव गुवानी में बागवानी जागरूकता कैंप का आयोजन किया। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. प्रेम ने बताया कि कैंप का उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही बागवानी विभाग की योजनाओं के बारे अवगत करवाना है। उन्होंने जुलाई में मानसून शुरू होने पर पौधे लगाने के लिए गड्ढे तैयार करने की तकनीकी जानकारी दी। इसके साथ-साथ सभी ब्लॉक स्तर पर भी उद्यान विकास अधिकारियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें किसानों को बागवानी से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। संवाद