फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पानी निकासी के लिए नाला निर्माण को लेकर किया निरीक्षण

Thu, 18 Jul 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर की पार्क रोड गली में बरसात होते ही दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी परेशानी से निजात दिलाने के करीब पांच दिन पूर्व डीएमसी महावीर प्रसाद ने बस स्टैंड की पार्किंग के पास बंद नाले का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड पार्किंग वाले स्थान पर नाला बनवाने की बात कही थी।
विज्ञापन

डीएमसी के आदेशानुसार इस नाले का निर्माण करने को लेकर बुधवार को नगर परिषद के उपप्रधान संजय यादव, वार्ड पार्षद मोहनलाल शर्मा, नगर परिषद के जेई प्रवीण कुमार व सफाई निरीक्षक सहित अन्य पार्षदों ने नाले का जायजा लिया। उन्होंने पार्किंग वाले स्थान से नाला बनाकर बस स्टैंड के नाले तक कैसे बनाना है, इस विचार किया। इसके बाद बस स्टैंड तक नाला बन जाने के बाद उन्होंने इससे आगे पानी जाने के रास्ते का निरीक्षण किया तो पाया गया कि यादव धर्मशाला की दीवार के साथ-साथ करीब 10 फीट गहरा व पांच फीट चौड़ा पक्का नाला बना हुआ है। इसमें बीच-बीच में सफाई के लिए जाल भी लगे थे। फिलहाल यह नाला एकदम साफ था। ऐसे में परेशानी बस स्टैंड की पार्किंग से बस स्टैंड की दीवार तक है। अब बस स्टैंड की पार्किंग वाले स्थान से बस स्टैंड की दीवार तक चौड़ा व पक्का नाला बनाया जाएगा। यादव धर्मशाला के आगे भी बुलडोजर से नाले को साफ कर दिया जाएगा। इससे सारा पानी कृष्णावती नदी के रास्ते से चला जाए।
नप के अधिकारियों ने बताया कि अब इस नाले का निर्माण शुरू करना है। पार्किंग वाले को भी कुछ दिन के लिए वहां से स्थान बदलने की बात कही गई। गौरतलब है कि शहर में जब भी बरसात होती है तो पार्क रोड गली में पानी भर जाने के कारण दो-दो दिन तक दुकानदारों का धंधा ठप हो जाता है। क्योंकि एक दिन तो बरसात के पानी की निकासी नहीं होती वहीं दूसरे दिन सड़क पर भारी कीचड़ जमा हो जाने के कारण लोग उस रास्ते पर नहीं जाते हैं। जिससे दुकानदारों का धंधा ठप हो जाता है। अब इस नाले का निर्माण हो जाने के बाद यहां से पानी की निकासी जल्दी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें