केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 83वें स्थापना दिवस पर केंद्र सरकार की ओर से क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी इंस्पेक्टर सतीश कुमार को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया जाएगा। देश के विभिन्न भागों में 35 वर्ष के सेवाकाल के उपरांत सतीश कुमार वर्तमान में दिल्ली स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय में तैनात हैं। समूचे कार्यकाल के दौरान सतीश कुमार की कर्मठता, ईमानदारी व कार्य के प्रति समर्पण की भावना के आलोक में उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 83वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा पदक की घोषणा की हैं। इंस्पेक्टर की उपलब्धि पर कर्मवीर खिची, तेजप्रकाश, पंच राजेंद्र, लालाराम, महेश, सूबे सिंह, सरपंच राजेंद्र, सरपंच अभय सिंह ने खुशी प्रकट की।