नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर गांव चंदपुरा के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नारनौल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। बरेली, उत्तर प्रदेश के गांव गयानी निवासी उमेश कुमार कई माह से क्षेत्र में मजदूरी करता था। वह फिलहाल कस्बे में ही रह रहा है। वह अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से रेवाड़ी की ओर जा रहा था। रास्ते में नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर चंदुपरा के पास कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।