गांव बुडीन के बेल्यावाला मंदिर के महंत को अज्ञात बदमाशों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित महंत भैरूनाथ ने सदर थाना महेंद्रगढ़ में दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 20 सालों से गांव बुडीन में कुटिया बनाकर रह रहा है। गत 21 नवंबर रात को करीब 11 बजे सो रहा था। इसी दौरान चार अज्ञात बदमाश कुटिया के अंदर घुसे और लाठी-डंडों व हथियारों से उस पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। महंत ने बताया कि उसका किसी के साथ कोई विवाद नहीं है लेकिन गांव बुडीन निवासी विजय के साथ 20 नवंबर को जंगली सुअरों की समस्या को लेकर कुछ बहस जरूर हुई थी। वहीं 21 नवंबर को फोन पर भी दोबारा बहस हुई थी। वारदात के समय गांव का ही प्रताप उर्फ कोला भी सो रहा था। पुलिस ने महंत की शिकायत पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।