फोटो संख्या:79- पोषण जागरूकता रैली को रवाना करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स्रोत-हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पोषण जीवविज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन जा रहा है। 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन की पोषण स्थिति में सुधार करना है। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर की।
इस अवसर पर कुलपति ने प्रतिभागियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषक आहार के महत्त्व से अवगत कराते हुए कहा कि मोटे अनाज को हमें अपने दैनिक उपयोग में शामिल करना चाहिए। प्रो. कांति प्रकाश शर्मा, डॉ. विद्युल्लता पी. रेड्डी, डॉ. अश्विनी कुमार और डॉ. अनीता कुमारी द्वारा पोषक खाद्य पदार्थों के महत्त्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अनीता कुमारी ने बताया कि अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित भोजन खाएं विषय पर जागरूकता रैली के साथ-साथ एक माह के इस आयोजन में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर, स्लोगन, वाद-विवाद प्रतियोगिता और तकनीकी प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जांट के स्कूली बच्चों की जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।