फोटो 09: कार्यशाला में मौजूद बीएलए। स्रोत: विभाग
नांगल चौधरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के निर्देशानुसार शनिवार को पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 71-नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलए-2 की कार्यशाला आयोजित की गई। मास्टर ट्रेनर केसरी नंदन ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलए-2 घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे। उन्होंने निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 14 जुलाई को मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन तथा 21 जुलाई को मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन होगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। उनका निस्तारण 18 सितंबर तक कर 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। संवाद