फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जल उपलब्धता के साथ गुणवत्ता बनाए रखने की दी जानकारी

Tue, 22 Oct 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों को एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण दिया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से मंगलवार को गांव सिलारपुर में सरपंच रतन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

विभाग की ओर से खंड संसाधन संयोजक धर्मेंद्र ने उपस्थित सदस्यों को समिति के गठन, उद्देश्यों एवं कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति पेयजल व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकती है। जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी को स्वच्छ पेयजल मिले, इसलिए जल उपलब्धता के साथ-साथ गुणवत्ता को बनाए रखना जरूरी है। हमें जल स्रोतों के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अतिरिक्त गांव में नल जल मित्र की नियुक्ति एवं उसकी ट्रेनिंग के बारे में बताया व स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य को नामांकित कर वीडब्ल्यूएससी में शामिल कर पेयजल संबंधित विभागीय कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें