फोटो-59: बहादुरगढ़ के गांव छारा स्थित कालेज में स्वयंसेवकों को सम्मानित करते अतिथिगण। स्रोत काले
- फोटो : kathua news
बहादुरगढ़। गांव छारा स्थित चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. सविता पुनिया के निर्देशन में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन विविध ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं। मुख्य सत्र में राजकीय महिला महाविद्यालय, रोहतक के डॉ. भूपेंद्र ने डिजिटल साक्षरता एवं आर्थिक विकास विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, ई-शासन सेवाओं और डिजिटल उद्यमिता के माध्यम से रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। संवाद