फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: साइबर अपराध और महिला सुरक्षा की दी जानकारी

Sun, 01 Sep 2024 03:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। थाना साइबर और दुर्गा शक्ति की टीम ने नारनौल कॉलेज में साइबर अपराध और महिला सुरक्षा की जानकारी दी। साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज से डॉ. सतीश और यूथ रेडक्रॉस से डॉ. चंद्रमोहन भी मौजूद रहे। साइबर थाना से एएसआई इंद्रजीत ने छात्र-छात्राओं को बताया कि किसी से ओटीपी शेयर न करें। कभी किसी भी प्रकार का स्क्रीन शेयरिंग डाउनलोड न करें। दुर्गा शक्ति इंचार्ज निरीक्षक मीनाक्षी ने छात्राओं को आत्मरक्षा करने के गुर बताए। कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया। शरारती तत्वों के खिलाफ बेखौफ शिकायत के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें