फोटो संख्या:74- गांव पाल में किसानों को सरसाें समग्र उन्नत कृषि क्रियाओं तथा समन्वित कीट प्रबं
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से वीरवार को गांव पाल में सरसों खेत दिवस राष्ट्रीय खाद्य-तेल मिशन तिलहन के अंतर्गत आयोजन किया गया। इस खेत दिवस में किसानों को केंद्र की ओर से लगाए गए समूह अग्रिम प्रदर्शन प्लांट आरएच 1424 व आरएच 1975 किस्मों का अवलोकन करवाया गया। केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. जयलाल यादव ने किसानों को सरसों की समग्र उन्नत कृषि क्रियाओं व समन्वित कीट प्रबंधन, बीज उपचार आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को फसल चक्र अपनाने के लिए प्रेरित किया जिससे फसलों में बीमारी कम लगती हैं। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आशीष शिवरान ने सरसों फसल की विभिन्न किस्मों, उचित खाद प्रबंध, खरपतवार नियंत्रण के लिए जरूरी जानकारी दी। इस खेत दिवस में लगभग 50 किसानों ने भाग लिया। संवाद