फोटो 03 जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय पहुंचा छात्रों का दल। स्रोत: विभाग
नारनौल। आईआईएम रोहतक के छात्रों ने वीरवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) कार्यालय का दौरा किया। यह दौरा प्रदेश सरकार की योजनाओं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सुशासन मॉडल को समझने के लिए था। छात्रों ने विभाग की कार्यप्रणाली समझी। डीआईपीआरओ संजय बिढ़लान और सहायक डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कादियान ने विभाग की कार्यशैली व दायित्वों की जानकारी दी। विभाग सरकार और आमजन के बीच सेतु का कार्य करता है, जो सही सूचना जनता तक पहुंचाता है। पहले कार्य प्रेस विज्ञप्तियों तक सीमित था, अब सोशल मीडिया मंचों से वास्तविक समय संचार होता है। योजनाओं की जानकारी लघु वीडियो, चित्र और श्रव्य कार्यक्रमों से पहुंचाई जाती है। संवाद