फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किसान मेले में 200 किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

Wed, 14 Feb 2024 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव सेहलंग में मंगलवार को बस स्टैंड पर धर्मशाला में इंडो इटली स्कीम के तहत किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि उपनिदेशक महेंद्रगढ़ व उप मंडल की कृषि अधिकारी महेंद्रगढ़ के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

किसान मेले में सेहलंग व आसपास के 200 किसानों ने भाग लिया। किसान मेले में कृषि विज्ञान केंद्र से कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश यादव, वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र यादव, बागवानी विभाग से राजकुमार, आत्मा स्कीम के चेयरमैन सुमेर सिंह, उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव कृषि विकास अधिकारी डॉ. विकास आफरीया ने किसानों को विभिन्न स्कीम के बारे में अवगत करवाया। किसान मेले के दौरान डॉ. रमेश ने किसानों को फसलों के सर्च क्रियाओं के बारे में समझाया। उन्होंने किसानों को फसलों में कब कितने खाद का प्रयोग करना चाहिए उसके बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। डॉ. नरेंद्र ने किसानों को फसलों में होने वाली बीमारियों व उनके रोकथाम के बारे में बताया। इसमें मुख्य अतिथि पंचायत समिति चेयरमैन जय प्रकाश ककराला रहे। अध्यक्षता खंड कृषि अधिकारी डॉ. संदीप यादव ने की।
बागवानी विभाग से राजकुमार ने बागवानी विभाग के द्वारा किसानों को सब्जी व फलों में सरकार द्वारा दी जा रही स्कीमों के बारे में समझाया। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव ने किसानों से संवाद किया। उन्होंने किसानों को खेती से संबंधित समस्याएं सुनी व उनका मौके पर ही समाधान किया। जिससे किसानों में काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

कृषि विकास अधिकारी डॉ. विकास ने विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के बारे में किसानों को विस्तार पूर्वक समझाया। उन्होंने बताया कि कोई भी किसान सरलता पूर्वक ऑनलाइन अपना पंजीकरण विभाग द्वारा दी जाने वाली विभिन्न स्कीमों के लिए कर सकता है। उन्होंने बताया कि अगर किसी को कोई समस्या आती है तो वह सोमवार से शुक्रवार तक उपमंडल कृषि कार्यालय कनीना में आकर संपर्क कर सकता है। इस दौरान सरपंच पंकज, डॉ. मनीषा, डॉ. अरविंद यादव, महेश, राहुल, शंकर, बंसी, निक्की, कविता, कुलदीप, संदीप, सतीश, शिव कुमार, सत्यवीर, प्रवीण नंबरदार, रमेश क्रांति सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें