महेंद्रगढ़। हैप्पी स्कूल में दमकल केंद्र महेंद्रगढ़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा माॅक ड्रिल एवं फायर सेफ्टी के बारे में सभी अध्यापकों, विद्यार्थियों एवं बस चालक व परिचालक को बताया कि विभिन्न प्रकार की आग लगने पर किस तरह से बचाव किया जा सकता है। दमकल अधिकारियों ने विद्यार्थियों के दमकल संबंधित प्रश्नों के उत्तर भी दिए। अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने माॅक ड्रिल एवं फायर सेफ्टी के बचाव के तरीकों के बारे में समझा ताकि आग लगने के विषय में बचाव किया जा सके। इस अवसर पर संस्था प्रबंधक निदेशक मनीष अग्रवाल, प्रायार्य डाॅ. जेएस कुंतल ने दमकल अधिकारियों को स्कूल में इस तरह की माॅक ड्रिल एवं फायर सेफ्टी के बारे में जागरूकता देने के लिए आभार व्यक्त किया। संस्था मैनेजर चंचल अग्रवाल ने भी सभी अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में भी आप बार-बार स्कूल आकर सभी बच्चों व अध्यापकों को माॅक ड्रिल व फायर सेफ्टी के बारे में जागरूक करते रहें। इस अवसर पर हैप्पी स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।