फोटो 01 प्रशिक्षण कार्यक्रम में 3डी प्रिंटर के बारे में बताते मास्टर ट्रेनर। स्रोत: स्कूल
नारनौल। रावमा विद्यालय कोरियावास में जिलास्तरीय चार दिवसीय अटल टिंकरिंग लैब प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। डॉ. सतबीर ने कहा कि अटल लैब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल, नवाचार व वैज्ञानिक गतिविधियां सीखने का अवसर देगी। यह लैब विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी। ट्रेनर आर्यन ने रोबोट, रिमोट, मल्टी कंट्रोलर, एलईडी, एलडीआर सेंसर की कार्यप्रणाली व उपयोगिता का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने लैब के उपकरणों के बारे में भी विस्तार से बताया। प्रशिक्षक धर्म सिंह ने बताया कि 17 स्कूलों में स्थापित अटल लैब के दो-दो प्रवक्ता व प्राचार्यों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। संवाद