फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: और सताएगी महंगाई की मार, स्थानीय विक्रेता भी दूध के दाम बढ़ाने को तैयार

Sun, 05 Feb 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
दुकान से दूध खरीदते लोग।
विज्ञापन
नारनौल। देशां म्ह देश हरियाणा, जित दूध-दही का खाणा। प्रदेश के खानपान को लेकर यह कहावत कही जाती है। किंतु दूध के लगातार बढ़ रहे दाम लोगों को सोचने को विवश कर रहे हैं। बड़ी कंपनियों के बाद स्थानीय दूध विक्रेताओं ने भी कीमत में वृद्धि की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला महेंद्रगढ़ वैसे तो कृषि प्रदान क्षेत्र है और इसी कारण यहां गांवों में लगभग सभी घरों में पशु पाले जाते हैं। इसके बाद भी दिन प्रतिदिन दूध की मांग बढ़ती जा रही है। वैसे ही दूध के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पैकेट वाले दूध के दाम इस वर्ष में दो बार बढ़ चुके हैं और आगे भी इसके बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। लोगों का मानना है कि यदि इसी प्रकार दूध के दाम बढ़ते रहे तो आने वाले समय में यह भी आमजन की पहुंच से बाहर हो जाएगा।
दूध के दामों में उछाल इसकी बढ़ती हुई मांग को माना जा रहा है, परंतु जैसे ही अमूल व अन्य कंपनियों के दामों में तेजी आई वैसे ही ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले दूधियों ने भी दूध के दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है। शहर में ग्रामीण क्षेत्रों से लाकर दूध बेचने वालों ने बताया कि गांवों में वे जिन पशु पालकों से दूध लेते हैं उन्होंने अब दूध के दाम बढ़ाने की बात कह दी है। जबकि अमूल व अन्य कंपनियों के दूध में एक साल के अंदर जहां आठ रुपये की वृद्धि हो चुकी है। वहीं अभी दो दिन पहले भी फुल क्रीम का दूध 64 रुपये प्रति लीटर से 66 रुपये हो गया है तथा साधारण दूध 46 रुपये प्रति लीटर से 48 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

इन कंपनियों ने जैसे ही दूध के दाम बढ़ाए वैसे ही ग्रामीण क्षेत्र से आना वाला दूध भी जो पिछले चार पांच महीने पहले 55 रुपये प्रति लीटर से 60 रुपये प्रति लीटर था, अब यही दूध इसी महीने से 65 रुपये प्रति लीटर होने जा रहा है। शहर में विभिन्न कंपनियों के करीब छह दूध विक्रेता है और एक दुकान पर करीब दो क्विंटल दूध प्रतिदिन आता है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 250 दूधिए आते हैं और एक दूध वाला करीब एक सौ लीटर दूध लेकर आता है। दूध की आए दिन बढ़ती कीमतों से अब आमजन भी परेशानी में नजर आ रहा है, क्योंकि इसी तरह से दूध के दाम बढ़े तो मिठाई भी महंगी हो जाएगी और दूध पीना भी मुश्किल हो जाएगा।

गर्मियों में दूध कम हो जाने से और बढ़ेंगे दाम
जैसे ही अमूल दूध के दाम बढ़े वैसे ही गांवों में पशु पालकों ने भी हमें दूध महंगा देना शुरू कर दिया। अब हमारी भी मजबूरी है और हमें भी जिस दाम में दूध मिलेगा हम भी तो आगे उसी दाम में लोगों को दूध देंगे। अभी तो गर्मी शुरू नहीं हुई गर्मियों में दूध कम हो जाने से इसके दाम और भी बढ़ सकते हैं।-बाबूलाल, दूध विक्रेता

खपत बढ़ने के साथ बढ़ रहे दाम
दूध कंपनियां जैसे दामों को बढ़ती है हम भी उसी दाम पर दूध बेचते हैं। अब दूध की खपत तो ज्यादा होने लग गई परंतु मुनाफा भी कम हो गया। विवाह शादियों में भी ज्यादातर कंपनियों का दूध ही प्रयोग होने से इनके दामों में वृद्धि हो रही है। खपत को देखते हुए आगे भी दामों के बढ़ने की संभावना है।-राधेश्याम, दूध विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें