महेंद्रगढ़ कोर्ट के बाहर तैनात पुलिस---संवाद
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। कुख्यात अपराधी विक्रम उर्फ पपला गुजर और विरेंद्र उर्फ झुत्थर को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सब डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मुनीश नागर अदालत में पेश किया गया। 8 सितंबर को न्यायालय परिसर में अंधाधुंध फायरिंग कर पपला को उसके साथ छुड़ा ले गए थे। यह मामला विचाराधीन है। मामले की सुनवाई के लिए अदालत ने 20 अक्तूबर की तिथि मुकर्रर की है।
पपला के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, मारपीट, हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में छह मामले अंडर ट्रायल हैं। 8 सितंबर 2017 को कोर्ट में पेशी के दौरान पपला गुर्जर को उसके साथी अंधाधुंध फायरिंग कर उसे अदालत परिसर से छुड़ा ले गए थे। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी थी। इनमें से एक पुलिसकर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में विक्रम उर्फ पपला और विरेंद्र उर्फ झुत्थर निवासी खरौली ने गाड़ी से उतरते ही भागने का प्रयास किया था। पपला के साथी पुष्कर, मिंटू उर्फ लाला, संदीप उर्फ सिंधिया और दो अन्य ने फायरिंग कर विक्रम पपला को छुड़ाया था। भागने का प्रयास करते समय विरेंद्र उर्फ झुत्थर को पुलिस ने दबोच लिया था। इस मामले में पांच नामजद व दो अन्य लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस के पहरे में आरोपी विक्रम उर्फ पपला को न्यायाधीश मुनीष नागर की कोर्ट में पेश किया गया।
-
- वर्जन:
विक्रम उर्फ पपला की पेशी को लेकर न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। चारों तरफ पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इस दौरान किसी को कोई परेशानी नहीं हुई।- सिद्धांत जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक