कनीना। इंडस वैली स्कूल दौंगड़ा अहीर में हरियाणा गौरव हिंदी व्याकरण प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। स्कूल के प्राचार्य जयवीर सिंह यादव ने कहा कि स्कूल के 12 बच्चों ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया। जबकि 5 बच्चों ने हरियाणा गौरव पुरस्कार प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा राष्ट्रीय शिक्षा समिति टोहाना के सौजन्य से 20 जनवरी को आयोजित हुई थी जिसमें हरियाणा प्रदेश की इस परीक्षा में 100 बच्चों ने भाग लिया था। संस्था के चेयरमैन धर्मेंद्र यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की परीक्षाओं और स्पर्धाओं से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और स्पर्धा की भावना बढ़ती है जिससे झिझक दूर होती है आत्म विश्वास का विकास होता है। गौरवशाली बच्चों में भव्यांश आठवीं, सलोनी आठवीं, पलक पांचवीं, रीतिका छठी, भव्यभूषण कक्षा दसवीं, रहे। मैरिट स्थान प्राप्त बच्चों में आयुष आठवीं, प्रेरणा आठवीं, सार्थक आठवीं, राजवी आठवीं, चाहत छठी, ईिशका छठी, प्रिंस कक्षा छठी रहे। वाइस चेयरमैन विजय सिंह यादव, निदेशक केसी यादव, उप प्राचार्य वीर सिंह यादव ने विद्यार्थियों को पदक व स्मृति चिह्न देकर उत्साहवर्द्धन करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। इस सफलता का श्रेय आचार्य उजागर सिंह, प्राथमिक हैड सुषमा यादव, नरेंद्र कुमार को दिया।