फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मौसम शुष्क रहने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में मौसम साफ रहने से दिनभर धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम में ठंड अपना रंग दिखा रही है। जिसके चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी व न्यूनतम तापमान में कमी नहीं आ रही है। रविवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 8 दिसंबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसके चलते कुछ स्थानों पर हलकी बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान समय में एक मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है और अगला ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने जा रहा है। जिसकी वजह से पर्वतीय क्षेत्रों पर केवल हल्की बारिश और बर्फबारी होगी जबकि मैदानी राज्यों में इस दौरान केवल सीमित स्थानों हल्की बादलवाही व बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। जिससे आने वाले दिनों में रात्रि के तापमान और गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही हवाओं की शांत स्थिति की वजह से धुंध कोहरा भी देखने को मिलेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक नारनौल का 220 रहा है। जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.2 डिग्री सेल्सियस और 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश: 24.4 डिग्री सेल्सियस और 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें