फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्टेट हाईवे का अधूरे निर्माण कार्य बना परेशानी

Tue, 16 Jan 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
वन विभाग कार्यालय महेंद्रगढ़ में डीएफओ को ज्ञापन सौंपते बलवान फौजी व अन्य।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नारनौल-दादरी स्टेट हाईवे 148 बी के धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों के लेकर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बलवान फौजी वन विभाग कार्यालय में डीएफओ रोहतास सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। बलवान फौजी ने बताया कि अधूरे निर्माण कार्य के चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नांगल सिरोही के बीच से गुजरने वाला रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालक नांगल सिरोही से कोथल रोड से होकर स्टेट हाईवे पर आते हैं। इस मार्ग का कुछ हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है तथा करीब 300 से 400 मीटर का हिस्सा जो वन विभाग के हिस्से आता है। वहां पर कार्य रूका हुआ है। प्रोजेक्ट मैनेजर हंसराज ने बताया कि वन विभाग की तरफ से पिछले एक साल से यह काम अटका हुआ है और उसके बाद वन विभाग परमिशन न आने की वजह से मामला अटका हुआ है। वन विभाग पीडब्ल्यूडी से कहीं और जगह मांग रहा है। बलवान फौजी ने कहा कि डीएफओ से मुलाकात कर इस बारे में जानकारी ली तो डीएफओ ने बताया कि भारत सरकार मंत्रालय वन विभाग के तरफ से एक प्रॉब्लम लगा के आई जिसमें छह प्वाइंट बताए गए है। उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रोजेक्ट को गंभीरता से नहीं ले रही जबकि जिले की जनता रोड की वजह से बेहद परेशान है। इस मौके पर डॉ. धर्मवीर यादव, लालाराम यादव, सूबेदार अजीत, सूबेदार अभय सिंह, प्रदीप, सतपाल यादव, सत्येंद्र, नवीन, सुभाष, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें