फाेटो संख्या:68- माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में कमरे का रिबन काटकर शुभारंभ करते आयोजक--स्रोत-
महेंद्रगढ़। माता भूरा भवानी मंदिर में गांव पालडी बधवाना निवासी राव सहीराम ने एक कमरे का निर्माण करवाया है। महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में पुजारी धर्मदत्त जोशी ने पूजा करके कमरे का शुभारंभ किया है। मंदिर कमेटी के संरक्षक प्रेमचंद सिसोठिया, प्रधान संदीप यादव व प्रेस सचिव मुकेश चौहान ने बताया कि IIसविता देवी ने यह 20 बाई 20 फुट का कमरा धर्मार्थ में बनाया है। राजेंद्र सिंह सामड़ीवाल ने माता के मंदिर के सामने 60 फुट बाई 50 फुट का एक टिनशेड लगवाया है। श्याम मंडल सिसोठ के सदस्यों ने उस टिनशेड में नौ सीलिंग पंखें और मंदिर में लगाने के लिए तीन एडजस्ट फैन भेंट किये हैं। इस अवसर पर कमेटी के कोषाध्यक्ष परमजीत, सह कोषाध्यक्ष शिवकुमार, मुकेश चौहान, सूबे सिंह, रामकिशन, सुनील, रणधीर, विजय सिंह, उदय सिंह, राजू शर्मा, मौजूद रहे।