फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाल संस्कार प्रजापति चौपाल का शुभारंभ

Tue, 08 Apr 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-55 प्रजापति धर्मशाला महेंद्रगढ़ में संबो​धित करते हुए विधायक कवंर सिंह यादव---संवा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दक्ष प्रजापति बाल संस्कार प्रजापति चौपाल का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। इस बाल संस्कार केंद्र में बाल पीढ़ी को श्रेष्ठ व्यक्तित्व प्रदान करने के लिए प्रतिदिन दो घंटे गृह कार्य करवाने के साथ-साथ संस्कार, कला कौशल, धर्म संस्कृति, मानवी व्यवहार के श्रेष्ठ गुणों की शिक्षा दी जाएगी। विधायक कंवर सिंह यादव ने बाल संस्कार प्रजापति चौपाल का शुभारंभ किया। बाल चरित्र निर्माण सभा के संचालक रतीराम टांक ने बताया कि इसके लिए सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। बाल चरित्र निर्माण सभा की इस शाखा में बुक-बैंक, पुस्तकालय, कंप्यूटर शिक्षा और ग्रीष्मकालीन अवकाश में निशुल्क शिक्षा शिविरों का संचालन पहले से ही किया जा रहा है। इस अवसर पर रमेश चंद्र वैद्य, राजेंद्र वानप्रस्थी, यशपाल शर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, गोविंद प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, राजेंद्र टांक, भरत सिंह, राजेंद्र मिस्त्री, अजय, नवीन राव, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें