फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 26 करोड़ 5 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

Tue, 25 Jul 2023 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
गांव सिगड़ी में पेयजल परियोजनाओं का उद्घाटन करते जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल एवं पूर्व शि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। प्रदेश के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने सोमवार को नहर आधारित पेयजल योजना के तहत जिला में 26 करोड़ 5 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने गांव खुडाना में 1342.06 लाख की लागत से परियोजना का शिलान्यास किया।
इसके अलावा यहीं से गांव खेड़की में नहर से आधारित पेयजल योजना का 546.23 का शिलान्यास किया। पालड़ी पनिहार की नहर से आधारित पेयजल योजना का 519.23 का शिलान्यास किया। गांव सिगड़ी की 120.95 लाख रुपये की लागत से निर्मित पेयजल और वाटर बूस्टिंग स्टेशन व 76.60 लाख रुपये की लागत से सीगड़ा में निर्मित पेयजल बूस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि महेंद्रगढ़ हलके के लिए 52 करोड़ रुपये के अपने विभाग से और भी कार्य करने के लिए आश्वासन दिया।
डाॅ. बनवारी लाल ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल नल में जल पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में पीने के पानी की समस्या नहीं रहने देंगे। राज्य के हर गांव में 70 लीटर पानी प्रति व्यक्ति दिया जाएगा। नहरों में टेल तक पानी जा रहा है। एडिशनल टैंक जहां भी जगह मिले, वहां तैयार करने के लिए विभाग को आदेश दिए गए हैं। सरकार ने जब से पोर्टल बनाया है, तब से भ्रष्टाचार कम हुआ है।
विज्ञापन

इस अवसर पर छोटेलाल, जिला पार्षद देवेंद्र यादव, एसई जन स्वास्थ्य विभाग सूरज प्रकाश जोशी, एक्सईएन प्रदीप यादव, एसडीओ पवन कुमार जेई, दीपक सांगवान, जेई अमित गोयल, सरपंच सिगड़ी पूनम देवी, रामनिवास, खुडाना गांव की सरपंच अंजू तंवर, डॉ. नरेश सिंह, मोती सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें