फोटो संख्या:67- जनस्वास्थ्य अश्रियात्रिंकी विभाग महेंद्रगढ़ में आयोजित बैठक में नए कर्मचारियों
महेंद्रगढ़। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की मासिक बैठक जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय के पार्क में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला चेयरमैन विनोद कुमार ने की ओर मंच संचालन ब्रांच प्रधान सुरेंद्र फौजी किया। बैठक का उद्देश्य आने वाले हरियाणा कर्मचारी महासंघ के खंड और तहसील के चुनाव करवाने को लेकर व लंबे समय से चली आ रही कुर्सी, प्लास, पेचकस, रबर मेट, साइटों पर सिक्योरिटी लाइट लगवाना मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर विजय कुमार, उदय सिंह, गोपाल, सचिन, दीपक ने संगठन के यूनियन 41 को छोड़कर यूनियन 681 की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर रमेश बेरी, सुनील पाली, कुलदीप माजरा, यशपाल कैमला, सुरेश पाल, प्रांतीय सह सचिव सुनील महायच, हैप्पी, रामकुमार, दिनेश, राहुल, नवीन, मोनू चौकीदार, अमित, दीपक, सूरज कर्मचारी मौजूद रहे।