फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले पंचायत चुनाव में गांव अगिहार में थी कांटे की लड़ाई, टाई से हुआ था चौधर का निर्णय

विज्ञापन
गांव अगिहार का उप स्वास्थ्य केंद्र---संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पंचायत चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद जहां चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है वहीं पिछले चुनाव की रोचक स्मृतियां भी ताजी हो गई हैं। वर्ष 2016 में हुए पंचायत चुनाव में कनीना खंड का गांव अगिहार सरपंच पद पर कांटे की लड़ाई को लेकर चर्चा में था। सरपंच पद की प्रत्याशी कुसुम और माया देवी को बराबर (272-272) मत मिले थे। बाद में टाई के जरिये माया देवी को सरपंच घोषित किया गया था।
विज्ञापन

कनीना खंड के गांव अगिहार में 1278 मतदाता थे। वर्तमान में यहां 1395 मतदाता हैं। 9 वार्डों वाले इस गांव में वर्ष 2016 के पंचायत चुनाव में सरपंच पद की सीट सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित थी। उस समय 1278 मतदाताओं को छह महिला सरपंचों में से किसी एक को गांव की चौधर सौंपनी थी। 10 जनवरी 2016 को गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के तीन बूथों पर मतदान हुआ था और 1161 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
मतदान के बाद शाम छह बजे मतगणना हुई तो ग्रामीण परिणामों को लेकर काफी उत्साहित थे। जब परिणाम घोषित हुए तो सभी हतप्रभ रह गए क्योंकि सरपंच पद की प्रत्याशी कुसुम पत्नी दलवीर सिंह और माया देवी पत्नी राज सिंह को 272-272 वोट मिले थे। दोनों बराबरी पर थीं। वहीं सुनीता देवी को 250, मोनिका को 204, सुशीला को 144 तथा पूनम को 19 वोट मिले थे। इस स्थिति में ग्रामीणों ने भाईचारे का उदाहरण पेश करते हुए न तो रि-काउंटिंग की मांग की और न ही नाराजगी जताई थी। इसकी चर्चा कई दिनों तक जिले में बनी थी। संवाद
विज्ञापन

दोनोें प्रत्याशियों ने एक-दूसरे को दी थी बधाई
सरपंच पद की प्रत्याशी कुसुम और माया देवी को जब बराबर मत मिले तो ग्रामीणों एवं सभी उम्मीदवारों से विचार-विमर्श कर पोलिंग पार्टी ने महाविद्यालय में टाई के माध्यम से चौधर सौंपने का निर्णय लिया था। रात दस बजे पोलिंग पार्टी और चुनाव अधिकारियों ने दोनों प्रत्याशियों की उपस्थिति में जब टाई कराई तो माया देवी का भी भाग्य साथ दिया। इसके बाद गांव की चौधर माया देवी को सौंप दिया गया। इस चुनावी निर्णय के बाद भी गांव में किसी भी प्रकार से सामाजिक सौहार्द खराब नहीं हुआ था। दोनों रहीं महिला उम्मीदवारों और परिवार के लोगों ने आपस में मिलजुलकर एक-दूसरे को बधाई भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें