फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस कमेटी के चेयरमैन के निरीक्षण में सौ में 87 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
फोटो संख्या:55- सिंचाई विभाग के कार्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम वकील अहमद---संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपमंडल स्तरीय विजिलेंस कमेटी के चेयरमैन व एसडीएम वकील अहमद ने शुक्रवार को नहर एवं सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारी के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सौ में से 87 कर्मचारी गैरहाजिर मिले जबकि सिर्फ 13 कर्मचारी उपस्थित पाए गए। मौके पर ही अनुपस्थित 87 कर्मचारियों की सूची बनाई गई। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उपायुक्त को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम वकील अहमद शुक्रवार सुबह 9 बजे अचानक नहर एवं सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने हाजिरी रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने देखा कि ज्यादातर कर्मचारी गैरहाजिर हैं। इस पर एसडीएम ने मौजूद कर्मचारियों की सूची बनाई जिसमें 13 कर्मचारी मौजूद पाए गए शेष 87 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। मूवमेंट रजिस्टर की जांच के दौरान पाया गया कि मूवमेंट रजिस्टर किसी अधिकारी की ओर से सत्यापित नहीं किया गया था और न ही आने जाने का समय दर्ज किया हुआ है। इस रजिस्टर में पेज भी मार्क नहीं किए हुए थे। एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में उपायुक्त को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। तकनीकी शाखा का भी औचक निरीक्षण किया गया। काडा विभाग के कार्यालय के निरीक्षण के समय लगभग समस्त कर्मचारी उपस्थित पाए गए।
-
गैरहाजिर कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई
उपमंडल स्तरीय विजिलेंस कमेटी के चेयरमैन एवं एसडीएम वकील अहमद ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं। उन्होंने कहा कि कार्यालय में समय पर न आने वाले और समय से पहले जाने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी व कर्मचारी आमजन का कार्य समय पर करें उनको बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगवाएं। उन्होंने कहा कि अब वह सरकारी विभागों का लगातार औचक निरीक्षण करेंगे। जहां भी अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर मिलेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें