फोटो नंबर-06ओमप्रकाश यादव। नारनौल
नारनौल। नारनौल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ने पहले राउंड से लेकर अंतिम राउंड तक बढ़त बना कर रखी। नारनौल विधानसभा में 12 राउंड थे। लेकिन भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव एक बार भी कांग्रेस प्रत्याशी से पीछे नहीं हुए।
इसकी वजह से 17171 मतों से जीत दर्ज की। यह जीत जिले की चारों विधानसभाओं में सबसे ज्यादा है। बता दें कि नारनौल विधानसभा क्षेत्र में 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इसमें से भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर थी। वहीं अन्य प्रत्याशी 10 हजार के आंकड़े को भी नहीं छू सके।
नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदान हुआ - 106279
किसको कितने मत मिले
उम्मीदवार पार्टी बैलेट पेपर कुल
ओमप्रकाश यादव भाजपा 788 57635
राव नरेंद्र सिंह कांग्रेस 718 40464
नार सिंह इनेलो 11 448
रविंद्र सिंह मटरू आप 40 6188
सुरेश कुमार सैनी जजपा 4 440
तेज प्रकाश भारतीय शक्ति चेतना 1 114
विकास राइट टू रिकाल पार्टी 00 56
उमाकांत निर्दलीय 06 286
कृष्ण पुत्र राजकुमार निर्दलीय 06 211
कृष्ण पुत्र रामकुमार निर्दलीय 04 148
सभाराम निर्दलीय 00 51
नोटा नोटा 11 524