महेंद्रगढ़। गांव नीची भांडोर के अड्डे पर हुए सड़क हादसे में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपनागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। गांव जोनावास निवासी आशीष पुत्र रोशनलाल(13) राजकीय स्कूल बेरी का 9वीं कक्षा का छात्र है। वह अपने ही गांव की ऑटो में बैठकर भांडोर नीची के अड्डे तक आया था। ऑटो में उतरे के बाद हाईवे पर आ रहे कैंटर ने साइड मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जिससे प्राथमिक जांच के बाद रोहतक रेफर कर दिया।