मंडी अटेली। स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब के नशेे में धुत होकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंगबाजी करने के आरोप में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव बाछौद निवासी राजू नामक व्यक्ति नये बस स्टेंड पर शराब के नशे में धुत होकर आधी रात हुड़दंगबाजी कर रहा था। गश्त के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है