नांगल चौधरी। निजामपुर रोड पर लूजोता के समीप ब्रेकर पर एक बाइक गिर गई। सड़क पर गिरने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। रामनगर (राजस्थान) निवासी महिला निजामपुर के नजदीक रिश्तेदारों से मिलने गई थी। वापसी के दौरान लूजोता गांव के नजदीक ब्रेकर पर बाइक उछलकर गिर गई। इससे पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को नांगल चौधरी अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन नाजुक स्थिति होने के कारण पीड़िता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना स्थल पहुंची पुलिस ने दुर्घटना का जायजा लिया। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर पहुंचने को कहा गया। जिनके बयान केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया गया है।