मंडी अटेली। खंड के गांव सैदपुर में एक अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। गांव सैदपुर निवासी देशराज (50) ने शनिवार सुबह अपने ही घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया जाता है कि जहरीला पदार्थ खाने से जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाना चाहा तो उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना पाकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।