नारनौल। नारनौल के केशवनगर में बेटी को घोड़ी पर बैठाकर बनवारा निकाला गया। अब शहर में भी लड़कियों को लड़काें के बराबर दर्जा दिया जा रहा है। ओमप्रकाश मारोडिया ने बताया कि उनकी बेटी अनुपमा की 25 फरवरी को शादी है, जिसकी वजह शुक्रवार को बेटी को घोड़ी पर बैठाकर बनवारा निकाला गया है। उन्होंने बताया कि बेटा-बेटी एक समान है, इसी को ध्यान में रखते हुए अनुपमा के चाचा नेतराम ने घर से बग्गी पर बैठाकर समस्त नर-नारियों के साथ बैंड बाजा के साथ पूरे केशवनगर में बनवारा निकाला गया। इससे पूरे समाज में यह संदेश जाएगा कि आज के युग में माता-पिता अपनी लड़की को भरपूर प्यार देते हैं। इस अवसर पर वेदोपदेशक शिक्षा श्री जगराम आर्य ने बताया कि जहां नारी जाति का मान सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। इस कार्यक्रम को देखकर समाज में एक नई जागृति एवं चेतना आएगी।