फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दौंगड़ा अहीर में दुकानदार के पास स्टॉक से अधिक मिला अनाज, 4873 रुपये का जुर्माना

Thu, 11 May 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
गांव दौंगड़ा अहीर में दुकान में छापामारी करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम।
विज्ञापन
कनीना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार छापेमारी का क्रम जारी है। बुधवार को टीम जब दौंगड़ा अहीर में पहुंची तो आसपास के अनाज व्यापारियों में हड़कंप मच गया। टीम द्वारा अनेक दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य प्रकार के रिकार्ड की जांच की गई। गांव दौंगड़ा अहीर में सुनील की दुकान से 20 क्विंटल गेहूं व 34 क्विंटल सरसों बिना मार्केट कमेटी की अनुमति के रखी पाई गई। टीम द्वारा दुकानदार पर 4873 रुपये का जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी करीब दो सप्ताह पहले उड़नदस्ते द्वारा गांव पाथेड़ा व सेहलंग में छापेमारी की गई थी दुकानदार द्वारा नियमों को ताक पर रखकर किए गए अनाज के स्टॉक के चलते करीब एक लाख चार हजार रुपये की मार्केट फीस का जुर्माना लगाया था। दुकानदार द्वारा मौके पर ही जुर्माना राशि का चैक भी मार्केट कमेटी के अधिकारियों को सौंपा गया था। इस मौके पर सीएम फ्लाइंग सदस्य के अतिरिक्त सुपरवाइजर मार्केट कमेटी अशोक कुमार, सतीश कुमार वीरेंद्र आदि उड़न दस्ते में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें