फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली-कनीना क्षेत्र में बनाएंगे आईएमटी : अतरलाल

Fri, 27 Sep 2024 05:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 13जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकूर अतरलाल।स्त्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
मंडी अटेली। बहुजन समाज पार्टी एवं इंडियन नेशनल लोकदल के संयुक्त उम्मीदवार अतरलाल ने बजाड़, गणियार, चंदपुरा, सुजापुर, अटेली, बेगपुर, उनींदा, धनुंदा, सलीमपुर तुर्कीयावास, बोचड़िया हसनपुर गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अटेली विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देना, पूरे क्षेत्र में उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं एवं खेल सुविधाओं का निर्माण करना है। अटेली-कनीना क्षेत्र में आईएमटी बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा और रोजगार ही जीवन में उन्नति का आधार है। अतरलाल ने कहा कि पूरे हरियाणा में विकास की दृष्टि से अटेली क्षेत्र को नंबर एक बनाने का मेरा दृढ़ संकल्प है। इस अवसर पर बसपा के जिला प्रधान प्रमोद कटारिया, इनेलो के हलका प्रधान करण सिंह यादव, दीपिका लवली यादव, डाॅ. जितेंद्र पाल, शेर सिंह यादव, महावीर सिंह यादव, नरेंद्र शर्मा, प्रमोद यादव, देवेंद्र सैनी, राजकुमार यादव, दलबीर सिंह व कपिल बाछौदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें