फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बुलेट को इंपाउंड कर काटा 23 हजार रुपये का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में ट्रैफिक नियमों की उलंघना करने के मामले में पुलिस की टीम ने एक बुलेट बाइक को इंपाउंड कर 23 हजार रुपये का चालान किया है। ट्रैफिक पुलिस ने कुल पांच बाइकों के चालान किए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर नाका लगाकर वाहनों को चेक किया है। इस दौरान ट्रेफिक पुलिस ने दस्तावेज, बिना हेलमेट, तीन सवारियां बैठाने के चालान काटे। इस दौरान एक बुलेट बाइक को चेक किया तो उसके पास न तो आरसी थी और न ही हाई सिक्युटीर् नंबर। ट्रैफिक पुलिस ने उस पर कार्रवाई करते हुए इंपाउंड कर दिया तथा 23 हजार रुपये का चालान कर दिया। पुलिस ने कुल पांच बाइकों के चालान किए हैं। ट्रैफिक थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि शहर में ट्रैफिक नियमों की उलंघना करने वालों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहन चालक यातायात नियमों की पालना करते हुए ही वाहन चलाना चाहिए। उनकी छोटी लापरवाही उनकी मौत का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें