फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पशु आहार में खनिज मिश्रण का बहुत महत्व

Wed, 18 Dec 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विस्तार विभाग कृषि विज्ञान केंद्र ने बुधवार को दुधारू पशुओं के लिए संतुलित आहार प्रबंधन विषय पर गांव बैरावास में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. जयलाल यादव ने बताया कि प्रशिक्षण का आयोजन जलवायु अनुकूल कृषि पर राष्ट्रीय पहल (निक्रा) परियोजना के तहत किया गया। इससे शुष्क क्षेत्रों में पशुधन से अधिक से अधिक आय उपार्जन किया जा सके। प्रशिक्षण में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. पूनम यादव ने बताया की पशु आहार में खनिज मिश्रण का बहुत महत्व है। किसान पीढ़ी दर पीढ़ी पारंपरिक ज्ञान के आधार पर या स्थानीय क्षेत्र में उपलब्ध एक या दो ही खाद्य पदार्थ का इस्तेमाल करते हैं, जिससे पशुओं में अमूमन खनिजों की कमी हो जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें