फोटो संख्या:74- हकेंवि में विश्व पर्यटन सप्ताह के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते कुलपति प्रो. टंक
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में राजभाषा अनुभाग द्वारा 14 से 30 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। निबंध, पत्र लेखन आदि अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। मंगलवार को विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांवों के सरकारी विद्यालयों के कक्षा छठीं से आठवीं व नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय की हिंदी अधिकारी डॉ. कमलेश कुमारी ने गोद लिए गांवों से आए सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागियों शामिल हुए। विश्वविद्यालय की ओर से समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और चयनित प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. बीरपाल सिंह यादव, निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. सुमन रानी, डॉ. अजय पाल, डॉ. अर्चना, गोद लिए गांवों से आए सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के शोधार्थी गायत्री, योगेश, सरिता, डॉ. मनीष कुमार का हिंदी अधिकारी डॉ. कमलेश कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।