फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी के एक गोदाम से अवैध रूप से रखी 90 पेटी शराब बरामद

Thu, 20 Jul 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सीआईए पुलिस ने रेवाड़ी के गांव आलमपुर में एक गोदाम से अवैध शराब की 90 पेटियाें सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

गत दिवस सीआईए पुलिस ने अटेली क्षेत्र से 32 अवैध शराब की पेटियों के साथ धर्मेंद्र उर्फ डी निवासी डूडिमा की ढाणी झुंझुनूं राजस्थान को गिरफ्तार किया था। उक्त आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने रेवाड़ी के गांव खेड़ा आलमपुर में मकान किराए पर लेकर गोदाम बनाया हुआ है। जहां से शराब लोड कर भेजी जाती थी। पुलिस ने पता लगाया कि टाटा टेपों गाड़ी में खेड़ा आलमपुर रेवाड़ी गोदाम से शराब भरकर जयपुर तक जाती और उसके बाद दूसरी गाड़ी में शराब में लोड कर गुजरात जाती थी।
पुलिस ने मामले में आरोपी से पूछताछ में गोदाम का पता लगाया और तुरंत प्रभाव से वहां छापा मासा। इसमें पुलिस ने गोदाम से अवैध रूप से रखी 90 पेटी शराब बरामद की। इन पर फॉर सेल इन पंजाब ओनली और फॉर सेल इन राजस्थान ओनली लिखा हुआ था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोदाम से अवैध रूप से शराब की पैकिंग करने वाले 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिट्टू निवासी डाबला थाना पाटन सीकर, गिरवर निवासी दादिया थाना शाहजहांपुर अलवर और कोशेंद्र निवासी मूसनोता निजामपुर के रूप में हुई है। आरोपियों को वीरवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में पुलिस में पता लगाया कि आरोपी पिछले एक साल से यह काम कर रहे थे। पंजाब से शराब लाकर रेवाड़ी गोदाम में रखते थे, जहां से शराब लोड कर राजस्थान भेजी जाती थी। राजस्थान से शराब को फ्रूटी के गत्ता बॉक्स आदि में भरकर लॉजिस्टिक हब के माध्यम से गुजरात की तरफ भेजी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें