महेंद्रगढ़। थाना शहर महेंद्रगढ़ में एक्साइज एक्ट के विभिन्न मामलों में जब्त की गई शराब को शनिवार को नष्ट किया गया। न्यायालय से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर पालिका सचिव गौरव सांगवान की मौजूदगी में डुलाना रोड पर एक खाली मैदान में इस सारी सामग्री को नष्ट कराया। पुलिस ने वर्ष 2024-25 में महेंद्रगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से छापेमारी के दौरान अवैध शराब बरामद की थी जिसे मालखाने में सुरक्षित रखा गया था। नष्ट की गई शराब की खेप में 45 पेटी व 5 बोतल देसी शराब, 67 पेटी व 10 बोतल अंग्रेजी शराब, 352 पेटी व 8 बोतल बीयर व 21 बीयर कैन शामिल थे। संवाद