फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फतनी में अवैध कब्जों को हटाया

Sat, 13 Sep 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव फतनी में शुक्रवार को गांव की फिरनी में चकबंदी के समय से किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर से हटाया गया है।
विज्ञापन


इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार दलवीर दुग्गल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध भी किया तो पुलिस व प्रशासन की टीम ने उनको समझाते हुए अवैध कब्जों को हटवाया। अवैध कब्जे को हटाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था और लगभग 40 अवैध कब्जों पर पीला पंजा चलाया गया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार दलवीर दुग्गल ने बताया कि गांव में चकबंदी के समय से गांव की फिरनी पर ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से निर्माण कर रखा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें