फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जाट व पाली में 2 एकड़ भूमि पर अवैद्य कॉलोनी को किया ध्वस्त

Thu, 28 Dec 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम की ओर से बुधवार को नियंत्रित क्षेत्र जाट व पाली में महेंद्रगढ से दादरी रोड पर लगभग 2 एकड़ भूमि में विकसित की जा रही अवैध कालोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। राजस्व संपदा पाली, तहसील व जिला महेंद्रगढ में कुछ लोगों द्वारा लगभग 2 एकड़ में महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा चंडीगढ़ से बिना लाइसेंस अनुमति लिए अवैध कालोनी बनाई जा रही थी व रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे। जिसे जिला प्रशासन की मदद से तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई में 5 डीपीसी व सभी कच्चे रोड नेटवर्क उखाड़ दिए गए।
विज्ञापन

मंदीप सिंह सिहाग जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करे तथा महानिदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा चंडीगढ़ से लाइसेंस अनुमति लेने उपरांत ही कृृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करे अन्यथा चूक कर्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें