फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नियम दरकिनार...6 की क्षमता सवारी बैठा रहे 20

Mon, 14 Oct 2024 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- ऑटो पर छत पर यात्रियों काे बैठाकर लेकर जाता ऑटो चालक--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में बेलगाम दौड़ रहे 350 से अधिक ऑटो चालकों को यातायात नियमों की परवाह है और न पुलिस का भय। 6 सवारियों की क्षमता वाले इन ऑटो में 20-20 सवारियां बैठाकर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर दिनभर दौड़ने वाले ऑटो चालकों पर पुलिस कार्रवाई करती है और न आरटीओ विभाग। सुबह जब यह ऑटो ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में पहुंचते हैं तो इनकी छतों पर सवारियां बैठाई जाती हैं।
मनमर्जी से वसूल रहे हैं किराया

सिटी सेवा 10 रुपये लिखवाकर घूमने वाले ऑटो सवारियों के साथ मनमर्जी से किराया वसूलते हैं। शिक्षण संस्थानों, कालेज, लघु सचिवालय व शहर के बाहरी क्षेत्र में पड़ने वाले कार्यालयों में जाने के लिए इनका सहारा लेना पड़ता है। सवारियों से 10 रुपये की बजाए थोड़ी दूरी अधिक होने पर ही 20 रुपये लिए जा रहे हैं। शाम होने के बाद आधे से अधिक ऑटो बंद हो जाते हैं, जिसके कारण इनका किराया भी दोगुना हो जाता है। बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन पर कोई बाहरी व्यक्ति आता है जिसके साथ महिलाएं और बच्चे होते हैं, तो इनकी मनमर्जी ज्याद बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इन रूटों पर अधिक समस्या
जिन ग्रामीण रूटों पर राज्य परिवहन या यातायात के साधन नहीं हैं। वहां केवल इन ऑटो का ही सहारा है। ऐसे में इनकी मनमर्जी चलती है। शहर से 5 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर किराया भी दोगुना हो जाता है। ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी बैठा कर चलना आम है। महेंद्रगढ़ से बवानिया रूट, गागड़वास, बचीनी, झगडौली, बुचावास, हरनाथ की नांगल, मालड़ा, झूक, जेरपुर, मांडोला, पाली, सहित अन्य ग्रामीण रूटों पर ऑटो चालक मनमर्जी से किराया वसूल रहे हैं।

प्रशासन ने जो निर्धारित किराया सूची बना रखी है। उसी के तहत यात्रियों से वसूला जाए। जो यात्री स्पेशल ऑटो करते हैं, उसमें भी मनमर्जी बंद की जाए। यातायात नियमों की अनदेखी कर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

-रामनिवास पटोदा, समाजसेवी
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में ऑटो चालक मनमर्जी से किराया वसूलने व निर्धारित यात्रियों से ज्यादा बैठाने पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई होनी चाहिए। रात के समय ऑटो चालक यात्रियों से अधिक किराया लिया जा रहा है। इनकी यूनियन नहीं होने के कारण मनमर्जी चल रही है।
-धर्मपाल, समाजसेवी

यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर ऑटो चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जो नियमों का पालन नहीं करते उनका चालान किया जाता है। अब यह अभियान नियमित रूप से शुरू किया जाएगा, यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
-निरीक्षक नरेश कुमार, जिला यातायात पुलिस प्रभारी

फोटो संख्या:55- ऑटो पर छत पर यात्रियों काे बैठाकर लेकर जाता ऑटो चालक--संवाद

फोटो संख्या:55- ऑटो पर छत पर यात्रियों काे बैठाकर लेकर जाता ऑटो चालक--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें