फोटो नंबर-02पुलिस द्वारा जब्त किए गए नशीले पदार्थों का निरीक्षण करते आईजी अशोक कुमार । स्रोत-
नारनौल। साउथ रेंज के आईजी अशोक कुमार ने नारनौल का दौरा किया। आईजी ने पुलिस द्वारा पकड़े गए मादक पदार्थों का जायजा लिया। इसके बाद महिला थाना का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस व कंप्यूटर कक्ष और थाना परिसर में साफ सफाई को देखा। उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। एडमिन ब्लॉक और लाइन की साफ सफाई का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं और लाइन की साफ सफाई व स्वच्छता के निरीक्षण के दौरान आईजी संतुष्ट दिखाई दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय दक्षिण मंडल रेवाड़ी से उप निरीक्षक अनिल, उप निरीक्षक राजेश और महिला थाना प्रबंधक आदि मौजूद रहे।