फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़कर रुपये नहीं निकाल पाए तो उखाड़ने का किया प्रयास

विज्ञापन
सतनाली में चोरों द्वारा तोड़ी गई एटीएम की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
बदमाशों ने सतनाली अनाज मंडी में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीमएम को उखाड़ लूटने का प्रयास किया गया, पर वे सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 3 बजे सतनाली अनाज मंडी स्थित एसबीआई के एटीएम कक्ष का शटर तोड़कर घुसे बदमाशों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त करके पैसा निकालने का प्रयास किया। बदमाश करीब एक घंटे तक नकदी निकालने का प्रयास करते रहे मगर सफल नहीं हो सके। सीसीटीवी में दिख रहा है कि करीब 3 बजे एक युवक बैंक के एटीएम के पास आता और फिर वहां से चला जाता है। इसके कुछ देर बाद दो युवक हाथ में राड जैसा हथियार लेकर आते है और एटीएम कक्ष के शटर को उखाड़ देते हैं। एक युवक एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर पैसे निकालने की कोशिश करता है। इससे पहले वह वहां लगे कैमरे को ढंकने का प्रयास करता है। जब युवकों को नकदी निकालने में सफलता नहीं मिलती है तो करीब चार बजे एक अन्य नकाबपोश लोरिंग मशीन (समरसेबल निकालने की मशीन) लेकर आते हैं और एटीएम को बांधकर उखाड़ने का प्रयास करते हैं, मगर वे सफल नहीं रहे। बैंक में अवांछित घटनाओं को रोकने के लिए सायरन लगा होता है। यह एटीएम बूथ बैंक की बिल्डिंग में है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाश करीब एक घंटे तक बेखौफ होकर लूट का प्रयास करते हैं। इस दौरान बैंक का सायरन भी नहीं बजा। बैंक या एटीएम बूथ में भी कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। सतनाली थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बैंक प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद एटीएम पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

सतनाली में चोरों द्वारा तोड़ी गई एटीएम। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें