फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार एक ही शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

विज्ञापन
फोटो संख्या:53- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्या सुनते उपायुक्त डॉ. जेके आभीर--संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सभी विभागों के अधिकारी आमजन की समस्याओं का समाधान समय से करें। अगर एक ही शिकायत बार-बार आती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। ये निर्देश उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ प्रशासनिक भवन में लगे कैंप में अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

कैंप में कुल 41 शिकायतें आईं जिनमें से अधिकांश का समाधान किया गया। शेष शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आम नागरिक को लाभ मिले। कैंप में प्रत्येक विभाग से अधिकारी उपस्थित रहें। अगर कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हो सकता तो वह अपने कार्यालय से किसी अन्य अधिकारी की जिम्मेदारी तय करे। उन्होंने बिजली विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग व पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने विभागों से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान करें।
इस दौरान सबसे अधिक बिजली और कब्जे से संबंधित समस्याएं आईं। इसके अलावा पानी, बीपीएल राशन कार्ड, बुढ़ापा पेंशन से संबंधित समस्याएं आईं। इस मौके पर एसडीएम वकील अहमद, मत्स्य अधिकारी सोमदत्त, अल्प बचत विभाग से विजेंद्र, समाज कल्याण विभाग से सहायक सुनील गुप्ता, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से सुधा, एसईपीओ अंकित यादव, एसईपीओ प्रवीण, डीसी रीडर राजेंद्र सिंह, परिवाद लिपिक रामपाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें