फोटो संख्या:75 गांव उमरावत में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राव दान सिंह--स्रोत- प्रवक्ता
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह मंगलवार को गांव कोंट, उमरावत, पूरन पुरा और गांव नांगल पहुंचे। अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह का ग्रामीणों ने स्वागत किया। राव दान सिंह ने कहा कि आपके प्यार, समर्थन और विश्वास ने हमें विश्वास दिलाया है।
राव दान सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी, पुरानी पेंशन स्कीम और युवाओं को खाली पदों के अनुसार नौकरियां जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। राव दान सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, सभी को 25 लाख का स्वास्थ्य कवर, एससी/ एसटी और ओबीसी को आरक्षण का पूरा हक, किसानों की कर्ज माफी और युवाओं के लिए 30 लाख सरकारी नौकरियों खाली पोस्टों के अनुसार भरी जाएंगी।